गढ़वा शहर के चहुमुखी विकास के लिए समर्थन देने का जगा रहे अलख

जनता की आवाज ही मेरे संकल्प का आधार है : अलखनाथ पाण्डेय
बलराम शर्मा
गढ़वा । नप अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अलखनाथ पाण्डेय ने चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है नगर परिषद क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चला कर गढ़वा शहर के चहुमुखी विकास के लिए लोगों से समर्थन और सहयोग करने का अपील कर रहे हैं। वे अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न वार्डों, मुहल्लों में पहुंच कर लोगों से सीधे संवाद कर कर उनसे समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद की अपील कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने लोगों को विश्वास दिला रहे हैं कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है तो नगर परिषद क्षेत्र में पूरी पारदर्शिता के साथ बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

साफ-सफाई, पानी निकासी, सड़क, लाईट, गरीबों के लिए योजनाओं का लाभ और छोटे व्यवसायियों को राहत देने जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिला रहे हैं कि जनता की आवाज ही उनके संकल्प का आधार है और वे हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे।


