एसडी मेमोरियल से निकलने वाले विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक दी गई विदाई

समय का पाबंद, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण जीवन का मूल मंत्र होना चाहिए : ब्रजेश
मेराल । एसडी मेमोरियल एकेडमी में शनिवार को विदाई समारोह आयोजित कर यहां से पढ़ाई पूरी कर निकलने वाले वर्ग आठ के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम में निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को समय का पाबंद होने के साथ अनुशासन तथा लक्ष्य के प्रति समर्पण अपने जीवन का मूल मंत्र होना चाहिए। मौके पर शिक्षक अमरेंद्र कुमार मिश्र, पीयूष पांडे, मृत्युंजय पांडे, धर्मेंद्र कुमार, आनिमा कुजूर, अंशु कुमारी, मीना केरकेट्टा, बबीता देवी, नसरीन, जेपी पांडे ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए आगे की पढ़ाई के लिए लक्ष्य निर्धारित कर संकल्प के साथ मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा यहां से पढ़ाई पूरी कर निकल रहे विद्यार्थियों की विदाई समारोह पूर्वक की गई। उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ उपहार देकर विदाई दी गई।



