डॉ लालमोहन ने हर बूथ 20 यूथ के साथ कंचन जायसवाल को जीत का दिया मंत्र

गढ़वा। नगर परिषद से भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कंचन जायसवाल के पक्ष में मेराल प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने अपनी टीम के साथ वार्ड नंबर 1 और 2 में संघन जनसंपर्क अभियान चला कर कार्यकर्ताओं को हर बूथ 20 यूथ के साथ कंचन जायसवाल को चुनाव चिन्ह बेंच छाप पर मुहर लगाकर भारी बहुमत से जितने का मंत्र दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा, नेता कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, वार्ड नंबर 1 के प्रभारी मनोज कुमार मेहता, वार्ड नंबर 2 के प्रभारी सुरेश अग्रवाल, विनोद मेहता, जगदीश महतो, अजय कुमार कुशवाहा, भगवान महतो, योगेंद्र महतो, बिहारी मेहता, अनिल कुशवाहा, सनी यादव, अशोक कुमार कुशवाहा, अर्जुन कुमार मेहता, ईश्वर कुशवाहा, एस कुमार कुशवाहा, बिपीन कुमार मेहता, विजय मेहता, जयप्रकाश मेहता, कमलेश कुमार, सुनील कुमार मेहता, दिलीप कुमार मेहता, मदन यादव सहित कई लोग थे।



