टॉप न्यूज़

बसपा प्रदेश महासचिव सुनीता देवी ने गढ़वा के तीनों नप के निर्वाचित अध्यक्ष को दिया बधाई, कहा 

जनता ने जिले के स्वयं भू राजनेताओं एवं राजनीतिक पार्टियों को नकारते हुए तीसरा विकल्प के संभावनाओं की ओर किया है इशारा

हुसैनाबाद से बसपा समर्थित प्रत्याशी अजय कुमार भारती को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित कर दिया है स्पष्ट संकेत

बलराम शर्मा 

गढ़वा । बसपा प्रदेश महासचिव सुनीता देवी ने जिले के तीनों नगर निकाय चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने गढ़वा नगर परिषद से आशिष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी, मझिआंव नगर पंचायत से सुमित्रा देवी एवं श्री वंशीधर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आए परिणाम में जनता ने जिला के स्वयं भू राजनेताओं एवं राजनीतिक पार्टियों को नकारते हुए तीसरा विकल्प के संभावनाओं की ओर इशारा किया है। स्पष्ट है कि तीनों क्षेत्रों में दलीय समर्थित उम्मीदवारों की करारी हार हुई है एवं स्वतंत्र सामाजिक कार्यकर्ताओं की जीत हुई है। निश्चित रूप से यह परिणाम नागनाथ एवं सांपनाथ को हटाकर नेवलानाथ को आगे करने का संकेत है। गढ़वा जिला के सम्मानित जनता इस राजनीतिक संदेश को समझते हुए आने वाला लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भी तीसरा विकल्प को मजबूत करेगी। पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत की जनता ने बसपा समर्थित प्रत्याशी अजय कुमार भारती को अध्यक्ष निर्वाचित कर स्पष्ट संकेत दे दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!