भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धाजंलि

मेराल । भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय नाई महासभा शाखा मेराल द्वारा लखेया मोड़ चौक पर स्थापित प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा संगठन के लोगों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री दिनेश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सादगीपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और पिछड़े, दलित व वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में गोंदा के बीडीसी कृष्णदेव प्रजापति, श्यामलाल ठाकुर, अजय कुमार ठाकुर, उमेश ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, उदय ठाकुर, उपाध्याय चौधरी, संतोष मिश्रा, बिहारी ठाकुर, जुमराती अंसारी, ललन चंद्रवंशी, राजू चौधरी, लखन साव, जितेंद्र राम सहित अन्य लोग शामिल थे।

