टॉप न्यूज़

बेखौफ होकर करें मतदान, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं : एसडीपीओ 

पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर बेखौफ, निर्भीक होकर मतदान करने के लिए किया जगरूक

बलराम शर्मा

गढ़वा । मतदाता बेखौफ होकर अपना मतदान करें, सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उक्त बातें एसडीपीओ नीरज कुमार ने शहर में थाना पुलिस द्वारा निकाली गई फ्लैग मार्च के दौरान कही। सदर थाना क्षेत्र में गढ़वा नगर परिषद में शांति एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने के मद्देनजर

पुलिस की तैयारियों को प्रदर्शित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च नगर परिषद के विभिन्न वार्डों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं से सोमवार को होने वाले मतदान में अपना बहुमूल्य मत को निर्भीक एवं बिना किसी दबाव को देने के लिए जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!