विकसित भारत – जी राम जी’ को लेकर भाजपा का जिला सम्मेलन मेराल में 25 को

कार्यक्रम में सांसद, गढ़वा और डाल्टनगंज विधायक के साथ-साथ भाजपा के कई नेता होंगे शामिल : उदय
मेराल । विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन-ग्रामीण को लेकर भाजपा का जिला सम्मेलन का आयोजन 25 जनवरी, रविवार को दोपहर 12 बजे मेराल हाईस्कूल के मैदान में किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा ने कहा कि आयोजित कार्यक्रम में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही मुख्य रूप से शामिल रहेंगे। जिला अध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों से आग्रह करते हुए कहा है कि जिला सम्मेलन में अपने मंडल से नेता, कार्यकर्ता, समर्थक सहित आम जन के साथ शामिल होना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जिला वासियों से भी आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का अपील किया है।


