विकसित भारत जी-राम-जी को लेकर भाजपा का गढ़वा जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न
मनरेगा के 20 वर्षों के कार्य जिसमें व्यापक सुधार की आवश्यकता थी, गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए वीबी जी-राम-जी योजना लाई गई है : सांसद वीडी राम

100 दिन बदले 125 दिन मजदूरों को मिलेगा काम : विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी
तो विपक्ष के मुंह पर कालीख पुत जाएगा : पूर्व सांसद घूरन राम
योजना जनहित में लाई गई है, कार्यकर्ता ग्रामीणों को दे जानकारी : सूरज गुप्ता
मेराल । भारतीय जनता पार्टी का विकसित भारत जी-राम-जी जनजागरण अभियान को लेकर मेराल हाई स्कूल के मैदान में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सम्मेलन का शुभारंभ पलामू सांसद वीडी राम, गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, पूर्व सांसद घूरन राम, युवा नेता सूरज गुप्ता, रघुराज पांडे, विनय कुमार चौबे आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद वीडी राम ने कहा है विपक्ष द्वारा यह भ्रम चलाया जा रहा है कि महात्मा गांधी का नाम हटाने के लिए मनरेगा योजना का नाम बदल गया है जबकि मनरेगा के 20 वर्षों के कार्य अनुभव जिसमें सुधार के व्यापक जरूरत थी उसके आधार पर गांव के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत जी-राम-जी योजना लाई गई है। सांसद ने जोर देकर कहा की मनरेगा योजना का समीक्षा संसद के विशेष कमेटी जिसमें सभी दलों के सांसद रहते हैं द्वारा करने के बाद उसमें बदलाव किया गया है। नाम बदलने से विपक्ष को न जाने क्या परेशानी है। नई योजना में मजदूरों को ज्यादा काम मिलेगा, सात दिनों में मजदूरी भुगतान होगा।

सांसद ने कहा अब गांव में छोटे-मोटे कार्यों के लिए सांसद विधायक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा बल्कि गांव में ग्राम सभा से पारित कर आंगनबाड़ी केंद्र, चेकडैम, आहर, डैम जैसी कार्य करवा सकते हैं। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि यूपीए सरकार द्वारा जवाहर रोजगार योजना को बदलकर मनरेगा लाया गया तो क्या जवाहरलाल नेहरू जी का यह अपमान था। उन्होंने पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को नई योजना की सही जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए प्रेरित किया।

100 दिन बदले 125 मजदूरों को मिलेगा काम : विधायक
विकसित भारत जी-राम-जी योजना को लेकर भाजपा के जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि नई योजना को लागू होने से मजदूरों को 100 दिन के बदले 125 दिन कम मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस झामुमो पर प्रहार करते हुए कहा कि इन्हें योजना से नहीं बल्कि जी राम जी के नाम से चिढ़ है। विधायक ने गढ़वा सहित पूरे झारखंड में बालू और जल जीवन मिशन में घोटाला पर चर्चा करते हुए सांसद से लोकसभा में प्रमुखता से उठाने की बात कही। विधायक ने पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पर गढ़वा में बाहर से भू माफिया को बुलाकर स्थानीय लोगों का जमीन कब्जा करने तथा जल जीवन मिशन में करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

विपक्ष के मुंह पर कालीख पुत जाएगा : पूर्व सांसद घूरन राम पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि विकसित भारत जी-राम-जी योजना जनहित में लाई गई है। अगर ग्रामीणों को योजना की सही जानकारी हो गई तो विपक्ष के मुंह पर कालिख पुत जाएगा। उन्होंने कड़े तेवर में पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर पर जी राम जी योजना पर ग्रामीणों को गुमराह करने और भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

कार्यकर्ता ग्रामीणों को दे पूरी जानकारी : सूरज गुप्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला कार्य समिति सदस्य युवा नेता सूरज गुप्ता ने कहा कि जी-राम-जी योजना जनहित में लाई गई है। कार्यकर्ता ग्रामीणों को पूरी जानकारी दें ताकि गांव का विकास तेजी से होने का मार्ग प्रशस्त हो सके। वही रघुराज पांडे ने कार्यकर्ताओं का उत्साह प्रदान करते हुए नारे लगाए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चौबे, विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, डॉ लालमोहन, रविंद्र पासवान, मंडल अध्यक्ष अशोक केसरी, राजेश यादव, रामाकांत गुप्ता, प्रवीण पाल, रविंद्र प्रसाद वर्मा, रोहित कुमार, रूपु महतो, प्रकाश कुमार अरुण, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, विजय प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग थे।



