उदय कुमार कुशवाहा का गढ़वा भाजपा जिलाध्यक्ष बनना तय
पूर्व सांसद घूरन राम समेत पांच ने भरा प्रदेश परिषद का नामांकन
शनिवार 10.30 बजे जिला के पार्टी कर्यालय में जिलाध्यक्ष निर्वाचन की होगी घोषणा

गढ़वा । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को संगठन पर्व के तहत जिलाध्यक्ष के एक एवं प्रदेश परिषद की 5 सदस्यों की नामांकन की प्रक्रिया हुई। इस नामांकन प्रक्रिया के लिए एक दिन पूर्व विधिवत अधिसूचना जारी की गई थी। भाजपा प्रदेश इकाई की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव, पर्यवेक्षक शोभा यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो सहित जिला के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष पद के लिए उदय कुमार कुशवाहा,

जबकि प्रदेश परिषद के लिए पूर्व सांसद घूरन राम, बालमुकुंद सहाय, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पाण्डेय एवं सुरज गुप्ता ने नामांकन किया।

उदय कुमार कुशवाहा का जिलाध्यक्ष होना तय
जिलाध्यक्ष पद के लिए केवल उदय कुमार कुशवाहा ने नामांकन किया। जिससे यह तय हो गया है कि उदय कुमार कुशवाहा गढ़वा के जिलाध्यक्ष होने जा रहे हैं। हालांकि इसकी घोषणा निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को 10:30 बजे की जाएगी।
कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा : शोभा यादव

चुनाव नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने से पूर्व जिला पर्यवेक्षक शोभा यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां हर निर्णय कार्यकर्ताओं के विचारों से अवगत होने के बाद ही लिया जाता है। कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और आज देश राष्ट्रवाद की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अमरदीप यादव ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं को भरपूर सम्मान मिलता है। जो कार्यकर्ता संगठन के लिए समर्पण भाव से काम करते हैं, उन्हें उसका प्रतिफल अवश्य मिलता है। भाजपा में परिवारवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद चलता है। पूर्व जिलाध्यक्ष सह जिला चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता स्वयं के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के उत्थान के लिए काम करते हैं। कार्यकर्ताओं की त्याग और तपस्या के दम पर ही भाजपा सबसे स्वच्छ पार्टी बनी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के संघर्ष से झारखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष दुबे, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, भाजपा नेता मंगलमूर्ति तिवारी, राजेश यादव, विकास तिवारी, अशोक केसरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता कार्यकर्ता शामिल थे।
