टॉप न्यूज़

उदय कुमार कुशवाहा बने भाजपा गढ़वा के जिलाध्यक्ष

चुनाव पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी, सर्वसम्मति से हुई घोषणा

गढ़वा । भारतीय जनता पार्टी गढ़वा जिलाध्यक्ष के चुनाव की संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत शनिवार को प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक अमरदीप यादव एवं शोभा यादव की उपस्थिति में सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए उदय कुमार कुशवाहा को गढ़वा जिला का अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर सूरज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, ठाकुर प्रसाद महतो, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, संतोष दुबे, विनोद चद्रवंशी, विनय कुमार चौबे, डॉ लालमोहन, जितेंद्र कुमार, अशोक केसरी, राजेश यादव, प्रवीण पाल, विकास तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा को फूल माला, गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र देकर बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!