राजद नगर पंचायत चुनाव में पार्टी सिद्धांत के अनुकूल उम्मीदवार का समर्थन कर जिताएगी : करीब अंसारी

जिले के सभी प्रखंडों में संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
गढ़वा । राष्ट्रीय जनता दल जिला कमेटी गढ़वा के बैनर तले कल्याणपुर स्थित द शिवाय रेस्टोरेंट में बुधवार को जिला कार्यकारी अध्यक्ष करीब अंसारी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें गढ़वा जिला के सभी प्रखंडों एवं पंचायतो में संगठन को मजबूत करने एवं वर्तमान में गढ़वा जिला के तीनों नगर पंचायत क्षेत्र नगर परिषद गढ़वा, बंशीधर नगर एवं मझिआंव नगर पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार एवं पार्टी के नीति सिद्धांत के अनुकूल तथा सामाजिक, मिलनसार, गरीबों के प्रति सहानुभूति रखने वाला अल्पसंख्यक, पिछड़ा, दलित, आदिवासी, महिला एवं सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने वाले उम्मीदवार को पार्टी समर्थन करेगी। यह दलगत चुनाव नहीं है लेकिन एक अच्छे शिक्षित समझदार उम्मीदवार को पार्टी इन सभी निर्वाचन क्षेत्र में अपने उम्मीदवार को समर्थन देकर जीतने का कार्य करेगी। विचार गोष्ठी में यह भी निर्णय लिया गया की पार्टी का एक जिला कार्यालय होगी जहां पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोतोलन किया जाएगा। इस बैठक एवं प्रेस वार्ता में प्रदेश, जिला एवं प्रखंड के उपस्थित पदाधिकारीयों ने एक स्वर में संकल्प लिया की गढ़वा जिला में राष्ट्रीय जनता दल का संगठन काफी मजबूत बनाया जाएगा, ताकि आने वाले समय में पार्टी को मदद मिलेगी। जिस प्रकार से झारखंड गठन के बाद पलामू प्रमंडल में पार्टी का संगठन मजबूत था और हमारे पार्टी के अधिक से अधिक विधायक हुआ करते थे, ठीक उसी प्रकार से संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर पलामू प्रमंडल के प्रभारी डॉ मकबूल अंसारी, परवेज आलम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जमरूद्दीन अंसारी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विनोद यादव, धर्मराज राम, उमेंद्र यादव, प्रमोद राम, नौशाद अंसारी, प्रदीप ठाकुर, जगदीश यादव, प्रदीप यादव, जगदीश यादव, शकील खान, इमरान खान, सुभाष मेहता, नरेश राम, उपेंद्र ठाकुर, अशोक कुमार सिंह, अनीस अंसारी, अतौर रहमान खान, खालिद अंसारी, क्यामुद्दीन अंसारी आदि शामिल थे।


