टॉप न्यूज़

राजद कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनते ही करीब अंसारी ने पूर्व मंत्री से अपील के साथ दिया चेतावनी

प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के नेताओं का जताया आभार

मेराल । प्रखंड के दक्षिणी जिला परिषद सदस्य रौशन प्रवीण के पिता तिसरटेटुका गांव निवासी करीब अंसारी को राष्ट्रीय जनता दल जिला गढ़वा का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत करने पर करीब अंसारी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव सहित जिला, प्रखंड व पंचायत के पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और उम्मीद के साथ मुझ पर विश्वास किया है उस पर शत प्रतिशत पार्टी हित में खरा उतरेंगे। वर्तमान समय में नगर परिषद के होने वाका चुनाव जो दलगत नहीं होना है उस चुनाव में पार्टी हित में जो भी उम्मीदवार भाग लेगा उसे भरपूर सहयोग किया जाएगा। साथ ही उन्होंने गढ़वा विधानसभा में गठबंधन के नेता पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर से अपील करते हुए कहा है कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार को जिताने में जिस-जिस वर्ग के 90 से 95% लोग वोट दिए हैं उस वर्ग से गढ़वा नगर परिषद के चुनाव में उम्मीदवार उतारें निश्चित रूप से हम लोग भी आपके साथ सहयोग के लिए तैयार हैं।

पूर्व मंत्री को अपील के साथ दिया चेतावनी

राजद के कार्यकारी जिला अध्यक्ष मनोनीत होते ही करीब अंसारी ने पूर्व मंत्री को अपील के साथ चेतावनी देते हुए कहा है कि जो वर्ग आपको 90 से 95% वोट देते रहे हैं उनसे अब तक केवल झंडा ढोवाते रहे, अब वैसा नहीं होगा। लोगों में जागरूकता आ गया है, जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। करीब ने जोर देकर कहा है कि आपको वैसे वर्ग का कर्ज उतारने का समय आ गया है। नहीं तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!