पतंजलि योग समिति के नेतृत्व में बेटे के जन्मदिन और मकर संक्रांति पर जरूरतमंदो के बीच किया कंबल वितरित

जन्मदिन जैसे सुअवसर पर सेवा मूलक कार्य करना सराहनीय पहल : संतोष कुमार चौबे
गढ़वा । भारत स्वाभिमान ट्रस्ट सह पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में मकर संक्रांति और बेटे के जन्मदिन के अवसर पर शहर के बिगन देवी धर्मशाला में स्थापित योग कक्षा के वरिष्ठ साधिका किरण और उनके पति वीरेंद्र कुमार द्वारा दर्जनों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर बीएसटी जिला प्रभारी संतोष कुमार चौबे ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में पुत्र के जन्मदिन पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करना सराहनीय पहल है। उन्होंने अन्य लोगों को भी ऐसे शुभ अवसर पर ऐसे सेवा मूलक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किरण जी एक वरिष्ठ योग साधिका है वे नियमित रूप से योग कक्षा के बाद बिहारी मंदिर और गढ़देवी मंदिर में आरती में शामिल होती है। मौके पर किरण द्वारा बताया गया की मंदिर आने के क्रम में देखती हूं कि प्रतिदिन मंदिर के बाहर गरीब लोग भिक्षाटन के लिए लाइन लगाकर बैठे रहते हैं, तो लगा कि इस कड़ाके की ठंड में इन जरूरतमंदों के बिच कंबल वितरण करना बड़ा पुण्य का काम होगा। इस अवसर पर समिति के जिला कोषाध्यक्ष सत्यनारायण दुबे, जिला संगठन मंत्री प्रदीप केशरी, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार पाण्डेय , जिला किसान समिति के शिव कुमार साव, रामलला मंदिर योग कक्षा के सुदर्शन सिंह, बिहारी मंदिर के पुजारी भाष्कर मिश्रा, प्रखंड प्रभारी अरविन्द मिश्रा, आनन्द मोहन तिवारी, इशू मिश्रा कुलमनी आदि लोग शामिल रहे।


