टॉप न्यूज़

पतंजलि के जिला कार्यकारिणी की बैठक में योग आयुर्वेद को घर-घर तक पहुंचाने का निर्णय 

टेली मेडिसिन के माध्यम से टॉल फ्री नम्बर 8002961111 पर हरिद्वार से युर्वेदिक उपचार एवं सलाह लेने का दिया गया जानकारी

प्रत्येक माह में जिले के चार प्रखंडों में सात दिवसीय विशेष योग शिविर का होगा आयोजन : संतोष कुमार चौबे 

गढ़वा । भारत स्वाभिमान सह पतंजलि योग समिति के जिला कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक मंगलवार को पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी रासबिहारी तिवारी की उपस्थित में बीएसटी जिला प्रभारी संतोष कुमार चौबे की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मीडिया के राज्य प्रभारी संतोष कुमार पांडे, सत्यनारायण दुबे के साथ जिला कार्यकारिणी के सदस्य और प्रभारी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से जिला स्तरीय बैठक प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को एवं प्रखंड स्तरीय बैठक प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को किया जाएगा। इसके साथ पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार जून 2026 तक करने का लक्ष्य निर्धारित कियाा गया। वहीं 2026 के अंत तक गढ़वा जिले के प्रत्येक गांव तक संगठन का विस्तार करने का भी लक्ष्य रखा गया। साथ ही प्रत्येक माह में जिले के चार प्रखंडों में सात दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन करने तथा सभी योग शिक्षक एवं सह योग शिक्षक और पतंजलि से जुड़े हुए कार्यकर्ता अपने-अपने स्थान पर नियमित योग कक्षा संचालन करने का निर्देश दिया गया। योग कक्षा की रिपोर्टिंग जिला एवं पतंजलि योग समिति के द्वारा दिए गए लिंग पर डालना अनिवार्य बतााया गया। जिला में सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण के लिए भी लोगों को प्रेरित करने पर बल दिया गया। सभी प्रभारी से यह भी आग्रह किया गया की पतंजलि की समस्त सेवाओं का प्रचार प्रसार जिले के प्रत्येक घर तक किया जाए जिससे कि आम नागरिक पतंजलि की अन्य सुविधाओं का भी लाभ ले सकें। बताया गया कि टेली मेडिसिन का लाभ जिले के सभी नागरिक जो आयुर्वेद से इलाज करना चाहते हो वह सीधे हरिद्वार से बिना किसी खर्च के प्रशिक्षित वैद्यों से बात कर इसका लाभ ले सकते हैं। जिसके लिए टॉल फ्री नम्बर 8002961111 पर आयुर्वेदिक उपचार एवं सलाह ले सकते हैं। स्थानीय स्तर पर श्री आनंद कुमार तिवारी भी चिकित्सीय सेवा का लाभ देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस बैठक में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी शैलेश कुमार शुक्ला, संगठन मंत्री प्रदीप केसरी, सोशल मीडिया के जिला प्रभारी विवेकानंद पांडे, महामंत्री बलराम शर्मा, संगठन के वैद्य एवं प्रखंड प्रभारी आनंद कुमार तिवारी, प्रखंड प्रभारी अरविंद कुमार मिश्रा, लक्ष्मण राम, अर्जुन चौधरी, ऋषि कुमार ठाकुर, आशुतोष कुमार चौबे, कृपा शंकर चौबे, नवल किशोर गुप्ता, रामराज पांडे के अलावे कई प्रखंड प्रभारी और जिला कार्य समिति सदस्ययशामिल थे। बैठक की समाप्ति शांति पाठ के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!