पेसका में भव्य रूप से मनाया जाएगा भारत स्वाभिमान का स्थापना दिवस : संतोष चौबे
जिला स्तरीय कार्यक्रम में सक्रिय कार्यकर्ता, योग शिक्षक तथा सभी विंग के पदाधिकारी होंगे शामिल,
प्रबुद्ध जनों तथा स्थानीय लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किया गया है आग्रह

मेराल । भारत स्वाभिमान ट्रस्ट का स्थापना दिवस 5 जनवरी सोमवार को मेराल प्रखंड के पेसका में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए ट्रस्ट के नव नियुक्त जिला प्रभारी संतोष कुमार चौबे ने बताया कि योग गुरु बाबा रामदेव जी महाराज के नेतृत्व में योग, आयुर्वेद, स्वदेशी, संस्कार, वैदिक, आधुनिक शिक्षा व भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में लगे भारत स्वाभिमान ट्रस्ट का जिला स्तरीय स्थापना दिवस जिला मुख्यालय से सटे चिनियां रोड पेसका में अवस्थित किसान पाठशाला के सभागार में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला व प्रखंड के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ गूगल मीट के माध्यम से बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लिया गया है।

स्थापना दिवस पर प्रथम सत्र में सक्रिय कार्यकर्ता, योग शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र के योग कक्षा में सामूहिक योग तथा गोष्ठी का आयोजन करेंगे। दोपहर 11 बजे पेसका में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा किया जाएगा। यहां हवन यज्ञ के पश्चात संगोष्ठी, प्रशिक्षित योग शिक्षकों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण तथा पुरस्कार वितरण के बाद सामूहिक सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। संतोष चौबे ने प्रबुद्ध जनों तथा स्थानीय लोग से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। गूगल मिट की बैठक में योग विस्तारक सुशील कुमार केशरी, संगठन प्रभारी प्रदीप केशरी, विवेकानंद पाण्डेय, अरविंद कुमार मिश्र, आनंद तिवारी, महिला जिला प्रभारी चंचला सिंह, स्वेता कुमारी, कृपा शंकर चौबे, विजय तिवारी, शिवकुमार साह, आशुतोष कुमार चौबे, अभिषेक कुमार, देवानंद कुमार आदि लोग शामिल थे।

