टॉप न्यूज़

मेराल प्रखंड में लंबे समय से खाली बीडब्लूओ, एमो तथा लेबर इंस्पेक्टर ने दिया योगदान

तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने योजनाओं का लाभ सही समय पर और आसानी से आम जनता तक पहुंचाने का दिया भरोसा

मेराल । प्रखंड कार्यालय में लंबे समय से रिक्त पड़े बीडब्लूओ, एमो तथा लेबर इंस्पेक्टर के पद पर योगदान दिया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रधान सहायक सुनील कुमार ने बताया कि प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के रूप में रामानंद विश्वकर्मा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में शशि कुमार कश्छप तथा प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के रूप में पप्पू बैठा ने अपना अपना योगदान दिया है। बता दें कि नव पदस्थापित तीनों पदाधिकारियों के योगदान देने से प्रखंड क्षेत्र में कल्याणकारी योजनाओं के संचालन में जहां सुविधा होगी वहीं जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाएं सुगमता से पहुंचेगी, जिसको लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पदभार ग्रहण करने के बाद पदाधिकारियों ने कहा कि अब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर और आसानी से आम जनता तक पहुंच सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!