मेराल में पतंजलि योग समिति द्वारा नेताजी का मनाया गया जयंती

पराक्रम दिवस साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है : डॉ लालमोहन
मेराल । पतंजलि योग समिति द्वारा अपने प्रखंड कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया, तत्पश्चात प्रखंड प्रभारी बलराम शर्मा, भाजपा नेता अशोक केसरी, राजेश यादव, आलोक गुप्ता, योग शिक्षक बिजेश्वर प्रजापति, सुदीप कुमार, मदन यादव आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर डॉ लालमोहन ने कहा कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जो साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। अन्य वक्ताओं ने नेताजी के संघर्षों पर चर्चा करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज’ का गठन किया और अंग्रेजों के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष का नेतृत्व किया, जो उनके अदम्य साहस का प्रतीक है।

