Uncategorizedटॉप न्यूज़

मेराल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी, कई कार्यक्रम आयोजित

मेराल । प्रखंड भर में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आयोजित सामूहिक झंडोतोलन कार्यक्रम सीओ सह बीडीओ यशवंत नायक, थाना प्रभारी विष्णुकांत, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार, उप प्रमुख निजामुद्दीन खान, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, पूर्व जिप सदस्य संजय भगत, अतहर अली, मुखिया रामसागर महतो, बीडब्लूओ रामनंदन विश्वकर्मा, शंभू प्रसाद, दशरथ प्रसाद, रूपु महतो, विजय प्रसाद, डॉ लालबहादुर साह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य और अधिकारियों, कर्मचारियों की मौजूदगी तथा पुलिस बलों द्वारा तिरंगे को सलामी देने के बाद पूरे उत्साह के साथ प्रमुख दीपमाला कुमारी द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। कार्यक्रम का संचालन बीपीआरओ बसंत पांडे के द्वारा किया गया। इसके बाद सभी लोगों की मौजूदगी में थाना परिसर में थाना प्रभारी विष्णु कांत, सीएचसी में प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार, पंचायत सचिवालय पूर्वी में मुखिया राम सागर महतो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी में प्रधानाध्यापक गंगेश पांडे,

किस्मती कॉलेज आफ नर्सिंग एंड फार्मेसी में डॉ अनिल साह, पतंजलि योग समिति के प्रखंड कार्यालय – एस बी एकेडमी लखेया मोड़ तथा नेनुआ मोड़ स्थित अपने कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, डीएवी लीला बचन पब्लिक स्कूल में निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा, मेराल पश्चिमी पंचायत सचिवालय में मुखिया उर्मिला देवी, हासनदाग पंचायत सचिवालय में मुखिया फूलमती देवी, देवगाना पंचायत सचिवालय में मुखिया अनिल चौधरी, ओखरगाडा पूर्वी पंचायत सचिवालय में मुखिया अजीज अंसारी सहित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा झंडा फहराया गया। इससे पहले प्रखंड मुख्यालय

के किस्मती कॉलेज आफ नर्सिंग एंड फार्मेसी तथा अन्य स्कूलों के बच्चों द्वारा देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत भव्य प्रभात रैली निकल गई। जिसमें शामिल बच्चे तिरंगा लहराते हुए स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे सहित राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए। इसके अतिरिक्त विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक देश भक्ति नृत्य नाट्य की प्रस्तुति से लोगों को देश प्रेम के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!