जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण 24 जनवरी को

पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर करेंगे अनावरण : श्यामलाल ठाकुर
मेराल । जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर 24 जनवरी को मेराल प्रखंड मुख्यालय के लखेया मोड़ पर स्थापित उनकी प्रतिमा का अनावरण पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय नाई महासभा के मेराल प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल ठाकुर ने कहा कि कई वर्षों से यहां जननायक के प्रतिमा की स्थापना के लिए हम सभी मांग करते रहे थे। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री द्वारा हम सभी के मांग पर यहां भारत रत्न और जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा स्थापित की गई है, श्यामलाल ने मेराल वासियों से उक्त अवसर पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है। उस मौके पर महासभा के दिनेश ठाकुर, उमेश ठाकुर, अजय ठाकुर, विजय ठाकुर, अमरेश ठाकुर, रैमल ठाकुर, विनय ठाकुर, विजय ठाकुर, मुकेश ठाकुर, रामनाथ ठाकुर आदि लोग थे।


