टॉप न्यूज़

गढ़वा के विद्यालयों में पठन-पाठन में किया गया अस्थायी परिवर्तन : डीसी

शीतलहर को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में जिला प्रशासन की ओर से उठाया गया यह कदम

गढ़वा । मौसम विभाग के अनुसार पूरे झारखंड में आगामी कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक निर्णय लिया गया है। डीसी दिनेश यादव ने आदेश जारी किया कि गढ़वा जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों में वर्ग नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाओं का पठन-पाठन शनिवार को स्थगित रहेगा। साथ ही निजी विद्यालयों में वर्ग एक से पांच तक की कक्षाएं आगामी 14 जनवरी तक स्थगित रहेंगी, जबकि वर्ग 6 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक संचालित की जाएंगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी अल्पसंख्यक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर ई-विद्या वाहिनी में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करेंगे और विद्यालय के अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों का नियमित रूप से निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!