एकादशी व्रत से आध्यात्मिक शुद्धि और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है : संत वृंदावन दास

पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने संत महात्माओं का लिया आशीर्वाद, दिया संदेश
मेराल । प्रखंड के अकलवानी गांव में धनंजय मिश्रा एवं मानस कोकिला पुष्पा मिश्रा के आवासीय परिसर में सात दिवसीय एकादशी उद्यापन के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा एवं धार्मिक अनुष्ठान का पूर्णाहुति शुक्रवार को हुआ। वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक स्वामी वृंदावन दास जी ने विधि-विधानपूर्वक उद्यापन संपन्न कराया। इस अवसर पर कथावाचक द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का वर्णन कर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने बताया श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक ग्रंथ बताया। कहा एकादशी व्रत करने से आध्यात्मिक शुद्धि और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे जहां बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं संग कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

उन्होंने अपने संदेश में कहा इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलता है। मौके पर गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने भी आयोजन का सराहना किया। तत्पश्चात सभी ने आयोजित भंडारा में महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर धनंजय मिश्रा, मानस कोकिला पुष्पा मिश्रा, ज्ञानरंजन मिश्रा, प्रकाश रंजन मिश्रा एवं उनके परिवारजनों द्वारा आए हुए साधु-संतों, अतिथियों और श्रद्धालुओं के प्रति सफल आयोजन में बहुमूल्य समय देने के लिए आभार प्रकट किया।



