टॉप न्यूज़

एकादशी उद्यापन पर श्रीमद्भागवत कथा अत्यंत फलदायी होता है : संत वृंदावन दास

सात दिवसीय एकादशी उद्यापन का समापन कल

मेराल । प्रखण्ड के अकलवानी गांव निवासी धनंजय मिश्रा एवं पुष्पा मिश्रा के आवासीय परिसर में सात दिवसीय एकादशी उद्यापन के अवसर पर बड़े ही धार्मिक वातावरण में श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा की जा रही है। वृंदावन से पधारे संत वृंदावन दास जी महाराज के संगीतमय कथा एवं प्रवचन का श्रवण कर श्रद्धालु विभोर हो रहे हैं।

इस अवसर पर प्रतिदिन प्रातः 8:00 से 10:00 बजे तक चल रहे पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार से पूरे गांव का वातावरण धार्मिक हो गया है। शाम 3:00 से 6:00 तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा की अमृत ज्ञान गंगा में डुबकी लगाने भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा के एक प्रसंग के दौरान संत वृंदावन दास जी महाराज ने कहा कि एकादशी उद्यापन के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन अत्यंत फलदायी होता है। आयोजक ज्ञानरंजन मिश्र ने बताया कि माता-पिता के एकादशी उद्यापन का आयोजन 23 जनवरी को कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ है जो 30 जनवरी तक चलेगा। शुक्रवार को अंतिम दिन पूजन, हवन के पश्चात विसर्जन के साथ एकादशी उद्यापन का समापन होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!