भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बने उदय कुमार कुशवाहा
छोटे गांव से जिलाध्यक्ष का सफर, युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत

गढ़वा । भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में उदय कुमार कुशवाहा का चयन विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में शीर्ष नेताओं के बीच सर्वसम्मति का परिणाम है। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग सुनिश्चित हो गया है। औपचारिक घोषणा बाकी है।

प्रारंभिक जीवन और पारिवारिक पृष्ठभूमि. मेराल प्रखण्ड के अरंगी गांव के गृहस्थ परिवार में जन्मे उदय कुमार कुशवाहा के सामाजिक और राजनीतिक जीवन गढ़वा जिले के युवाओं, विशेषकर कुशवाहा समाज (पिछड़ा वर्ग) और गांव के सपने देखने वालों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गए है। ग्रेजुएशन और आईटीआई करने के साथ ही विद्यार्थी जीवन से ही सामाजिक कार्यों में लगे रहने वाले उदय 2009 में गढ़वा कुशवाहा महासभा के युवा जिलाध्यक्ष बनाए गए। गढ़वा के तत्कालीन विधायक गिरिनाथ सिंह के कार्यकाल में पहने पंचायत अध्यक्ष फिर राजद के प्रमुख कार्यकर्ताओं में शामिल रहे। 2009 में गिरिनाथ सिंह के चुनाव हार जाने के बाद भी वे राजद में बने रहे। परंतु 2014 विधानसभा चुनाव से पहले मेराल हाई स्कूल के मैदान में तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय के नेतृत्व में हुई विशाल जनसभा में उन्होंने राजद के कई कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। 2018 विधानसभा चुनाव के पूर्व उन्हें मेराल उतरी मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए अगस्त 2024 में उन्हें किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया और अब भाजपा जैसी बड़ी पार्टी में उन्हें जिलाध्यक्ष पद मिलना गौरव की बात है।

