अंग्रेजी नव वर्ष पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को दी बधाई
बीडीओ यशवंत नायक ने कार्यालय में काम करते हुए मनाया नव वर्ष, कहा पिछले साल में जो काम अधूरा रह गया है, उसे पूरा करने का प्रयास किया जायेगा

मेराल । अंग्रेजी नववर्ष के आगमन पर प्रखंड भर में उल्लास और उत्साह का माहौल देखा गया। ऐसे में प्रखंड के लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में भी नये साल को लेकर उमंग रहा। सभी ने लोगों को नये साल की शुभकामना दी है। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने अपने-अपने तरीके से लोगों को नये साल की बधाई दी। बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक और थाना प्रभारी ने प्रखंड के लोगों को नये साल की बधाई देते हुए कहा कि प्रखंड और पुलिस प्रशासन सभी की सेवा के लिए पूरी तरह तत्पर है। नया साल सभी के लिए नया आयाम लेकर आये यही प्रखंड प्रशासन की प्राथमिकता है।

थाना प्रभारी ने कहा कि पिकनिक स्पॉट और हाईवे पर पुलिस के जवान तैनात हैं। वहीं मुखिया रामसागर महतो, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, पूर्व जिप सदस्य संजय भगत आदि ने कहा कि नये साल की शुरुआत लोगों के साथ मिलकर शुरू किया। नेताओं ने कहा कि नया साल लोगों के लिए नया अवसर लेकर आयेगा ऐसी उम्मीद है। बीडीओ श्री नायक ने कार्यालय में काम करते हुए प्रखंड और अंचल कर्मियों के साथ नया साल मनाया। उन्होंने कहा कि पिछले साल में जो काम अधूरा रह गया है, उसे पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। वहीं युवाओं ने नए साल का शुरुआत पिकनिक मना कर तथा एक दूसरे को बधाई देकर किया। सोशल मीडिया पर रात 12:00 बजे से ही नया साल का बधाई देने वालों की भरमार रही। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार, प्रखंड नाजिर सुनील कुमार, नव पदस्थापित बीडब्लूओ रामानंद विश्वकर्मा, जेई फिरोज अंसारी, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी, एसबी अकादमी के निदेशन मदन यादव, उदय चंद प्रसाद, सुरकेश बैठा सहित कई लोग थे।



