Uncategorized
विधायक प्रतिनिधि ने निर्वाचित मंडल अध्यक्ष को दिया बधाई

मेराल । विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने प्रखंड भाजपा के नवनिर्वाचित दोनों मंडल अध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तरी मंडल से अशोक कुमार केसरी एवं दक्षिणी मंडल से राजेश यादव को मंडल अध्यक्ष चयनित होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। नवनिर्वाचित दोनों अध्यक्ष को बधाई देने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, रुपू महतो, वीरेंद्र चौधरी, धनंजय चौधरी, रामकुमार महतो, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, रविंद्र प्रसाद, धनंजय शर्मा, विनय चौधरी, गायत्री देवी, रोहित कुमार, दिलीप कुमार मेहता, कंचन पांडे, शिवकुमार विश्वकर्मा, शिव नारायण चौधरी आदि शामिल है।