द रॉयल ग्रैंड रिजॉर्ट एंड रेस्टोरेंट का एक वर्ष पूरा होने पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन-अखंड कीर्तन से वातावरण होता है शुद्ध : डॉ अनिल
अखंड कीर्तन से वातावरण होता है शुद्ध : डॉ अनिल

अखंड कीर्तन से वातावरण होता है शुद्ध : डॉ अनिल
बलराम शर्मा
गढ़वा । सदर प्रखंड के बघौता मोड़ स्थित द रॉयल ग्रैंड रिजॉर्ट एंड रेस्टोरेंट का एक वर्ष पूर्ण होने पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। रिजॉर्ट के मालिक डॉ अनिल साह के निर्देश पर आयोजित धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध श्री ब्रह्म बाबा वरशिप मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, भाजपा के जिला महामंत्री संतोष दुबे विधायक प्रतिनिधि आद्यशंकर शंकर दुबे, मेराल सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र राम, डॉ राकेश रंजन, मेराल के विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, एसबी एकेडमी के डायरेक्टर मदन यादव, रोहित कुमार सहित कई गणमान्य लोगों के साथ साथ कई मंडली के लोग शामिल हुए तथा जय सियाराम जय जय सियाराम संकीर्तन का गायन कर धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किए। अनुष्ठान समापन के अवसर पर डॉ अनिल साह ने कहा कि रिजॉर्ट के एक साल पूरा होने पर वातावरण शुद्ध के लिए 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया, उन्होंने आयोजन में पहुंचे सभी अतिथियों तथा कीर्तन मंडली के लोगों को अपना बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रभु नाम का अखंड संकीर्तन के ऊर्जा से नकारात्मक तरंगे नष्ट होती है, मन शांत और तनाव कम होता है जिससे भाईचारा व सद्भाव बढ़ता है। जय सियाराम जय जय सियाराम के ध्वनि से पूरा परिवेश आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। आयोजन के सफल बनाने में रिजॉर्ट के संचालक डॉ पीयूष कुमार तथा अन्य सभी कर्मियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पीयूष कुमार ने बताया कि रिजॉर्ट में छोटू महाराज सिनेमा हॉल के साथ-साथ स्विमिंग पुल तथा अत्यधिक कमरे तथा रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट और लजीज खाना को गढ़वा जिला वासियों के साथ-साथ पलामू तथा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं। यहां ग्राहकों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जाता है।


