समारोह पूर्वक नए सहायक आचार्य का स्वागत तथा पुराने सहायक अध्यापक को दी गई विदाई

मेराल । मेराल पश्चिमी पंचायत के राजकीय उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकुना में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) के रूप में 17 वर्षों से विद्यालय में सेवा देने वाले रविंद्र मेहता को सहायक आचार्य बनकर स्थानांतरित होने पर विद्यालय परिवार द्वारा फूल माला, बुके तथा उपहार देकर भावपूर्ण विदाई दी गई, साथ ही नए शिक्षक के रूप में योगदान देने वाले सहायक आचार्य अर्जुन राम का स्वागत गुलदस्ता देकर किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सरोज पांडेय, एसएमसी अध्यक्ष अब्दुल नासिर, मुखिया पति मुन्ना राम, पूर्व उप मुखिया जलालुद्दीन अंसारी आदि ने रविंद्र मेहता के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

समारोह में वार्ड सदस्य नंदलाल राम, शिक्षक विनोद कुमार कुशवाहा, आशुतोष शर्मा, हाजी सदरूद्दीन अंसारी, बसंत सिंह, बीरबल सिंह, हिदायत अंसारी, डॉ एहसानुल्लाह, अनिल यादव हाजी जसीमुद्दीन अंसारी अशरफ अली, आलम, शहबान, नेजाम, वाजुद्दीन, बसीर, सुल्तान सहित विद्यालय के काफी संख्या में बच्चे शामिल थे।