शिक्षक देश व समाज के निर्माता होते हैं : एसडीएम
पतंजलि योग समिति ने मेराल प्रखण्ड के सभी चार दर्जन नवनियुक्त सहायक आचार्यों को किया सम्मानित
एसडीएम ने पंकज कुमार यादव को राज्य कर अधिकारी के रूप में नियुक्ति होने पर दिया बधाई

मेराल । पतंजली योग समिति की ओर से रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रखंड के चार दर्जन नवनियुक्त सहायक आचार्यों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम संजय कुमार पांडेय, प्रमुख दीपमाला कुमारी, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, विजय कुमार यादव, समिति के जिला प्रभारी संतोष चौबे, सुशील कुमार केशरी, डॉ दीपक कुमार यादव, रूपु महतो एवं प्रखंड प्रभारी बलराम शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों को बुके, शॉल तथा डाबरी भेंट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नवनियुक्त सभी सहायक आचार्यों को नवजीवन हॉस्पिटल की ओर से अंगवस्त्र, डायरी भेंट तथा बुके देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी शैलेश कुमार शुक्ला ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री पांडेय ने सबसे पहले मेराल के पंकज कुमार यादव जिनका चयन सेल टैक्स अधिकारी के रूप में हुआ है उनकी अनुपस्थिति में उनके चाचा विजय कुमार यादव और बड़े भाई डॉ दीपक कुमार यादव को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। नव पदस्थापित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक देश व समाज के निर्माता होते हैं। शिक्षक की भूमिका समाज में अहम होती है। इन लोग भाग्यशाली हैं कि इन्हें समाज निर्माण का दायित्व मिला है। उन्होंने जोर देकर कहा आप जिस विद्यालय में जायें वहां पर बच्चों में किताबी ज्ञान के अलावा संस्कार भी दें। आप पर पूरे समाज का दायित्व होता है। उन्होंने सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। एसडीएम ने इस तरह के आयोजन कर शिक्षकों को सम्मानित करने के लिये पतंजलि योग समिति की जमकर सराहना की।

प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि शिक्षक समाज के आईना होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के अभिन्न अंग होते हैं। साथ ही शिक्षक बच्चों को शिक्षित बनाये ताकि वे उच्च पदों पर जाये और समाज का नाम रौशन करें।

डॉ लालमोहन द्वारा सम्मान समारोह आयोजन के लिए पतंजलि योग समिति की प्रशंसा करते हुए स्वस्थ रहने के लिए सभी को नियमित योग प्राणायाम करने की सलाह दिया। मुखिया रामसागर महतो ने सभी नव पदस्थापित सहायक आचार्य को शुभकामनाएं दिया। नव पदस्थापित सहायक आचार्यों की ओर से सुषमा कुशवाहा ने पतंजलि द्वारा आयोजित सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए प्रशंसा की साथ ही जिलाधिकारी तथा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी संतोष चौबे ने पतंजलि द्वारा देश भर में चलाए जा रहे प्रकल्पों पर संक्षिप्त रूप से प्रकाश डाला वहीं सुशील केसरी ने योग और आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में समिति के शिवकुमार साह, धर्मेंद्र मेहता, बिजेश्वर प्रजापति, छोटन प्रसाद सहित कई अन्य लोग थे।जिन्हें सम्मानित किया गया उनमें मेराल पूर्वी के सुषमा कुशवाहा, रामाशीष पटवा, जुनैद आलम तथा सीमा पटवा, बंका भंडार के रविन्द्र प्रसाद गुप्ता, गोंदा के दिवाकर साह, अरंगी के उत्तम कुमार कुशवाहा, संगवरिया के करण कुमार, सुभाष कुमार रवि, विकास कुमार गुप्ता, मणि सिंह, लखेया के मनोज कुमार, हासनदाग के अखिलेश चौबे, नवेंदु शर्मा, तिसरटेटुका के तैयब अंसारी, रविंद्र प्रजापति, कामेश्वर ठाकुर, दुलदुलवा के बलराम पाठक, गुड्डू(अखिलेश) पाठक, महेंद्र राम, ब्रजेश दुबे, अंसार आलम तथा विनय यादव, अनिल श्रीवास्तव, सत्येंद्र पासवान, मिथिलेश तिवारी, सदन प्रजापति, बटेश्वर राम, निश्या कुमारी, अमोद पांडे, प्रकाश अग्रवाल, विनोद गुप्ता, अरुण गुप्ता, धनंजय कुशवाहा, रविंद्र कुमार मेहता, संतोष प्रसाद गुप्ता, मनीष कुमार, संदीप कुमार सिंह, मनोज ठाकुर, निजामुद्दीन अंसारी, महेंद्र चौधरी, दीपक कुमार तिवारी, रमेश विश्वकर्मा, मंसुर आलम, युनुस अंसारी शामिल थे।


