टॉप न्यूज़
निः स्वार्थ सेवा के लिए आनंद मार्ग प्रतिबद्ध : डॉ लालमोहन
साल के अंतिम दिन भी जरूरतमंदों के बीच किया गया गर्म वस्त्र का वितरण

मेराल । आनंद मार्ग प्रचारक संघ, शाखा मेराल के रजत जयंती वर्ष के अंतिम दिन भी आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम द्वारा कड़ाके की ठंड में करीब दो दर्जन जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। टीम के प्रमुख मदन यादव ने बताया प्रखंड मुख्यालय के वार्ड नंबर 11 में उरिया नदी किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे मुसहर परिवार के करीब दो दर्जन लोगों के बीच गर्म वस्त्र जिसमें श्वेटर, जैकेट, इनर, टोपी, मोजा, शर्ट-पैंट आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर आनंद मार्गी और विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने कहा कि निःस्वार्थ सेवा के लिए आनंद मार्ग प्रतिबद्ध है। मौके पर प्रो राजमोहन, रंजीत कुमार, वार्ड सदस्य विनोद चौधरी, मनोज जायसवाल, देवब्रत कुमार, ओमप्रकाश कुशवाहा, देवकुमार चंद्रवंशी गार्गी कुमारी, नंदनी कुमारी आदि उपस्थित थे।


