मेराल में सिविल सर्जन ने पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ की बैठक, चिकित्सा व्यवस्था बेहतर बनाने पर हुई चर्चा
स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सक और जनप्रतिनिधि को किया गया सम्मानित
मरीजों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना स्वास्थ्यकर्मियों का धर्म : सीएस

मेराल । सीएचसी सभागार में बुधवार को गढ़वा सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक किया गया। बैठक का शुभारंभ सीएस, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ माहेरू यामनी, बीडीओ यशवंत नायक, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, चिकित्सा प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी विष्णु कांत, रंका सीएचसी प्रभारी डॉ असजद, मुखिया रामसागर महतो आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में अतिथियों के अलावा सभी चिकित्सक स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर चर्चा करना था। सीएस ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र से लेकर उपकेंद्र तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मी को निर्देश दिया कि स्वच्छता बनाए रखने से लेकर मरीजों को उत्कृष्ट इलाज प्रदान करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने जोर दिया कि लोगों की सेवा करना हम सभी का धर्म है। उन्होंने कहा कि मेराल में जो लोग स्वस्थ सुविधा लेने आते हैं उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान किया जा सके ताकि वे लोगों को गढ़वा न जाना पड़े। बैठक में उपरोक्त अतिथियों के अलावे डॉ दीपक कुमार सिन्हा, अनिल साह, डंडई मुखिया पति महेश्वर राम आदि लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रति अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए सुझाव दिए। बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ अनिल साह, डॉ कुमार शशांक, एएनएम रीना बाखला, मुखिया राम प्रताप साव, वीरेंद्र नाथ तिवारी सहित कई लोगों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डा कुमुद रंजन, डॉ राकेश रंजन, प्रधान सहायक विजय कुमार, करुणा कुमारी, रश्मि रंजन, गोवर्धन शर्मा ज्ञानवंती, मंटू कुमार, आलोक कुमार, संगीता कुमारी, अजय कुमार, सीमा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बीपीएम चंचल कुमार द्वारा किया गया।

