मेराल के सभी पंचायत को मिले 150 कंबल, 24 घंटा के अंदर उठाव और वितरण का फरमान

मेराल । बीडीओ यशवंत नायक ने वर्ष 2025-26 के लिए जिला से कंबल प्राप्त होने तथा उपयुक्त के निर्देश मिलते ही ठंड के मौसम में ज़रूरतमंदों को जल्दी कंबल वितरण सुनिश्चित करने के लिए सभी पंचायतों को 24 घंटे के भीतर नजारत (गोदाम) से कंबल उठाने और वितरण करने का फरमान जारी किया है। निर्देश में कहा गया है कि कम्बल का वितरण तीन वर्षों से वंचित सुयोग्य लाभुकों यथा-गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रहे निर्धन, असहाय, दिव्यांग, भिक्षुकों, असहाय विधवाओं एवं वृद्ध-वृद्धा एवं आदिम जनजाति के बीच किया जाना है। उन्होंने सभी पंचायत सचिव और मुखिया को प्रति पंचायत 150 कम्बल नजारत (गोदाम) से 24 घंटा के अंन्दर कम्बल प्राप्त कर सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर वितरण करना सुनिश्चित करेंगे। बीडीओ ने कंबल वितरण का संधारण दो पंजीयों में करने का निर्देश दिया है।



