टॉप न्यूज़
मेराल के लखेया मोड़ पर कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग
मेराल । प्रखंड मुख्यालय के लखेया मोड पर विधायक निधि से जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के लंबित अधिष्ठापन कार्य को पूर्ण कराने का मांग विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने डीसी से किया है। इस बाबत डॉ लालमोहन ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा अधिष्ठापन का शिलान्यास पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया था, जिसका कार्य आज तक अधूरा है। जबकि कागज पर वर्षों पूर्व इस योजना का कार्य पूर्ण होने की प्रबल संभावना है। उन्होंने डीसी से आग्रह किया है कि इस योजना का जांच कर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराया जाए। जननायक कहे जाने वाले कर्पूरी ठाकुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। जिनका जयंती 24 जनवरी को है, इसके पूर्व उक्त कार्य को पूर्ण कराने की मांग किया है।


