
बलराम शर्मा
मेराल । प्रखंड मुख्यालय के कन्या मध्य विद्यालय में गुरुवार को बीईईओ रंभा चौबे की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी हुई। मौके पर बीईईओ ने विद्यालय संचालन से संबंधित जानकारी लेते हुए विद्यालय के शैक्षणि
क स्तर में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने एवं विद्यालय में मूलभूत व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित प्रधानाध्यापक और स्कूल के प्रतिनिधियों से ई-विद्यावाहिनी में छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति, साबित्री बाई फूले का ऑनलाईन संबंधित प्रतिवेदन, डहर मैप पर किया गया कार्य, वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंकेक्षण, विद्यालय किट का अभिश्रव, 2025-26 में ई-कल्याण पोर्टल पर छात्रवृति, बिना खाता वाले छात्र-छात्राओं को बैंक खाता खोलने हेतु प्रगति प्रतिवेदन, छात्र-छात्राओं का आधार अद्यतन, प्रयास कार्यकम / प्रोजेक्त इम्पैक्ट / प्रोजेक्त रेल, पीएम पोषण योजना एमडीएम, सत्र 2025-26 में वर्ग 1 से 8 में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को पोशाक, निपुण भारत के अन्तर्गत शिक्षकों का पंजीयन, शत प्रतिशत बच्चों का आपार आईडी बनाने, स्प्लिट सिलेबस, इको क्लब के शत प्रतिशत नोटिफिकेशन अपलोडिंग के प्रतिवेदन की समीक्षा सहित अन्य मुद्दों पर आवश्यक जानकारी लेकर दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में बीपीओ रवि कुमार वैद्य, बीआरपी शशि कुमार, मिथिलेश पांडे, सीआरपी अशोक विश्वकर्मा, अरुण चौबे, मेराल हाई स्कूल के प्राचार्य ललिता पटेल, सर्वेश कुमार, अरुण दुबे, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक तथा विद्यालय के प्रतिनिधि शामिल थे।
