टॉप न्यूज़

एक रुपए में रबी फसल का कराएं बीमा

31 दिसंबर तक है अंतिम तिथि : राजकुमार

बलराम शर्मा 

मेराल । प्रखंड परिसर में बुधवार को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना करने को लेकर एचडीएफसी बैंक द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को शाखा समन्वयक राजकुमार साह द्वारा को गेहूं, सरसों, चना आलू फसल का बीमा करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऋणी तथा गैर ऋणी किसानों को एक रुपया का टोकन देकर बीमा करा सकते हैं। इस अवसर पर किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति, भूमि स्वामित्व संबंधित प्रमाण पत्र, बटाई प्रमाण पत्र, फसल बुवाई प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर के साथ फसल बीमा करने आदि जानकारी दिया गया। श्री शाह ने बताया कि 31 दिसंबर तक बीमा की अंतिम तिथि निर्धारित है। इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी, बीटीएम प्रवीण कुमार मिश्रा, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद, किसान मित्र वीरेंद्र महतो, रामाशंकर चौबे, चंदेश्वर राम सहित कई किसान थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!