Uncategorized

एक दिवसीय ग्रामोद्योग समन्वय जागरूकता शिविर का आयोजन

संस्था अग्रगति द्वारा मेराल प्रखंड के संगबरिया में लोगों को किया जागरूक

मेराल । प्रखंड अंतर्गत खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म लघु एवं उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार एवं संस्था अग्रगति रामगढ़ के द्वारा एक दिवसीय ग्रामोद्योग समन्वय जागरूकता शिविर का आयोजन पंचायत भवन संगबरिया में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खादी और ग्रामोद्योग आयोग से संजय कुमार, बीडीओ यसवंत नायक, मुखिया संजय राम के द्वारा महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के लिए विभिन्न विभागों एजेंसियों के साथ समन्वय कर विकास एवं रोजगार प्रदान करना है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग से श्री संजय कुमार, द्वारा ग्राम विकास योजना(GVY) के तहत विभिन्न भर्टिकल का प्रशिक्षण एवं मशीनों का जानकारी दिया गया साथ में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत आत्मनिर्भर बनने के लिए व्यवसाय करने हेतु भी जानकारी दी गई।

 

ग्रामोद्योग समन्वय जागरूकता शिविर को सफल बनाने में जिला अग्रणी प्रबंधक सत्यदेव कुमार रंजन, जिला उद्योग केंद्र से महेंद्र विश्वकर्मा, अग्रगति रामगढ़ के जिला समन्वक श्यामसुंदर महतो, सीएफएल ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरुदेव विश्वकर्मा, वीरेंद्र ठाकुर प्रशिक्षिका अंजू कुमारी एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!