Uncategorized

दीक्षांत समारोह में पुत्र को मिला राज्यपाल के हाथों डिग्री

माता-पिता हुए गौरवान्वित

पलामू । जिले के रेहला ( रेलवे ब्रिज के पास ) निवासी विजय विश्वकर्मा और टिंकू देवी के छोटे पुत्र शोभित विश्वकर्मा को सीजीसी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, लांडरां, मोहाली (चंडीगढ़) के 19वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया के कर-कमलो द्वारा बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री प्रदान की गई तो

माता-पिता के नैनों से खुशी के आंसू निकल गया। दोनों के लिए यह गौरवान्वित होने वाला क्षण था। शोभित ने पढ़ाई का कोर्स पूरा कर लिया, अप्रैल-2025 में आयोजित निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिन्हें कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग के अनुशासन में इस विश्वविद्यालय की बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री प्रदान की गई है। उन्होंने 10.00 में से 9.32 का संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत विशिष्टता के साथ प्राप्त किया है। मौके पर राज्यपाल तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी छात्रों को डिग्री प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पुत्र के दीक्षांत समारोह में डिग्री मिलते ही, माता-पिता और परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण रहा। बेटा का औपचारिक रूप से अपनी शिक्षा पूरा करना उपलब्धि का प्रतीक रहा वहीं परिवार के लिए जश्न का अवसर।

उस मौके पर माता-पिता अपने पुत्र के साथ फोटो खिंचवा कर काफी आह्लादित हुए, दोनों ने अपने पुत्र के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता आपके जीवन में मिल का पत्थर साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!