टॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

आइये खुशियां बांटे अभियान के तहत 200 जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र और कंबल का किया वितरण 

जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटना पुण्य का काम : एसडीएम

संगवरिया में डॉ लालबहादुर साह के सहयोग से कैंप लगाकर समारोह पूर्वक किया गया गर्म वस्त्रों का वितरण

मेराल । एसडीम संजय कुमार की पहल व देखरेख में सामाजिक-प्रशासनिक सहयोग से संचालित आइये खुशियाँ बांटें अभियान के तहत रविवार को संगवरिया में कैंप लगाकर समारोह पूर्वक 200 जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र जैकेट, स्वेटर, जूता-मोजा, कंबल ऊनी एवं गर्म कपड़े प्रदान किए गए ताकि ठंड के मौसम में उन्हें कुछ राहत मिल सके। सर्द की इस कंप कंपाती मौसम में जरूरतमंद अचानक यह सहायता पाकर काफी खुश नजर आए तथा सभी को दिल से धन्यवाद दिया। साथ ही इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पठन पाठन का सामग्री भी वितरण किया गया।

स्थानीय निवासी प्रसिद्ध चिकित्सक व समाजसेवी डॉ लालबहादुर साह के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीम संजय कुमार ने अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों के सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा की हम लोग जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांट रहे हैं, यह पुण्य का काम है। कार्यक्रम में शिक्षक एवं समाजसेवी रघुराई राम, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल साह, शंभू प्रसाद, शिक्षक शिवनाथ राम, डॉ प्रिंस कुमार, कुंदन चंद्रवंशी, बसपा नेता चंद्रिका सिंह खरवार, समाजसेवी पुष्प रंजन सहित कई लोग थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!